साफ नीयत, सही विकास

" Saaf Niyat Sahi Vikas - 48 Months of Transforming India"

B'day: ये हैं मनोज तिवारी की पत्नी, कभी होने वाला था तलाक,

Sunday, February 1, 2015

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी 44 साल (जन्म- 1 फरवरी, 1971) के हो गए हैं। आज उनकी पहचान भले ही भोजपुरी फिल्मों के टॉप एक्टर की हो, लेकिन एक्टिंग में आने से पहले करीब 10 साल तक वो सिंगर रहे हैं। वो एक राजनेता (बीजेपी) और क्रिकेट प्रेमी भी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में गाना भी गाया था।

 

2003 में किया एक्टिंग डेब्यू

 

10 साल तक गायकी करने के बाद 2003 में भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ से एक्टिंग डेब्यू किया। ना सिर्फ इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाढ़े, बल्कि बिहार-झारखंड मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने यहां तक कहा था कि ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद मनोज ने कई सफल फिल्में दीं। 2005 तक मनोज तिवारी और रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स थे और आज भी उनकी डिमांड सबसे ज्यादा है।

 

जुड़ा श्वेता तिवारी से नाम

साल 2009-2010 के बीच मनोज तिवारी के उनकी पत्नी रानी से संबंध काफी खराब हो गए थे। 2010 में मनोज बिग बॉस-4 में शामिल हुए थे। यहां उनके साथ श्वेता तिवारी भी थीं। तब ये आरोप लगे कि श्वेता के कारण ही मनोज और उनकी पत्नी के बीच दूरियां आईं। बिग बॉस के घर में इसका खुलासा खुद मनोज ने किया था। इससे पहले श्वेता और मनोज कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। हालांकि, बिग बॉस जीतने के बाद श्वेता ने इन बातों को गलत बताते हुए मनोज की पत्नी से भी बात की थी। दोनों के बीच 2012 में तलाक हो गया। इन दोनों की एक बेटी भी है।